रैपिड रेल में लड़के-लड़की बनाने लगे फिजिकल रिलेशन, वीडियो वायरल हुआ तो NCRTC ने नया अवेयरनेस प्लान
Ghaziabad Rail Viral Video: रैपिड रेल के एक कोच में युवक-युवती के कथित आपत्तिजनक व्यवहार का वीडियो वायरल होने के बाद NCRTC हरकत में आ गई है. इसके लिए अब सार्वजनिक परिवहन में यात्रियों के आचरण, मर्यादा और सामाजिक जिम्मेदारियों को लेकर NCRTC ने अवेयरनेस प्रोग्राम चलाने का फैसला किया है.
ADVERTISEMENT

NCRTC चलाएगा अवेयरनेस प्लान
Ghaziabad Rapid Rail Viral Video: रेलवे और अन्य सार्वजनिक परिवहन में सफर करते समय यात्रियों को अपने सामान की सुरक्षा, परिवहन में साफ-सफाई बनाए रखने, खिड़की या गेट के पास खड़े न रहने, अपने सामान पर नजर रखने आदि को लेकर जागरूक किया जाता है. लेकिन अब NCRTC (नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन) सार्वजनिक परिवहन में यात्रियों के व्यवहार और मर्यादाओं को लेकर भी लोगों को जागरूक करने की तैयारी कर रहा है. दरअसल, बीते दिनों से सोशल मीडिया पर रैपिड रेल के एक कोच के अंदर युवक और युवती के कथित फिजिकल रिलेशन का वीडियो वायरल हो रहा है. इसी को देखते हुए NCRTC ने यात्रियों को सार्वजनिक परिवहन में सही आचरण और सामाजिक जिम्मेदारियों को लेकर जागरूक करने के लिए अवेयरनेस प्रोग्राम चलाने का फैसला लिया है.