Meerut Neela Drum Kand: नीला ड्रम कांड में आ गया कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी मुस्कान और साहिल को मिली ये सजा
Meerut Neela Drum Kand: मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत ने आज यानी 14 अक्टूबर को अपना अंतिम फैसला सुना दिया है. शव के टुकड़े कर नीले ड्रम में सीमेंट से सील करने की इस खौफनाक वारदात में दोषी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल को कड़ी सजा दी गई है.
ADVERTISEMENT

नीला ड्रम कांड में आ गया कोर्ट का बड़ा फैसला
Neela Drum Kand Muskan Rastogi case: मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल को मृत्युदंड की सजा सुनाई है. करीब डेढ़ साल से चर्चा में रहे इस मामले में जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार मिश्रा ने दोनों आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई. सजा सुनाए जाने के दौरान दोनों आरोपी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जेल से अदालत में पेश हुए. वहीं, कोर्ट रूम में सौरभ राजपूत की मां रेनू राजपूत और उनके भाई मौजूद थे. सजा सुनाए जाने से पहले सुबह मुस्कान के माता-पिता ने अदालत में लिखित रूप से कहा कि अगर उनकी बेटी को फांसी की सजा मिलती है तो वे इसका विरोध नहीं करेंगे. उन्होंने सौरभ को अच्छा लड़का बताया था.
