NEET Re Exam: सेंटर पर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लेकर पहुंचा कैंडिडेट, पुलिस ने ऐसे दबोचा
उत्तर प्रदेश के बागपत में चेकिंग के दौरान पुलिस ने परीक्षाओं में धांधली करने वाले 6 'मुन्ना भाइयों' (फर्जी परीक्षार्थियों) को गिरफ्तार किया है. ये आरोपी मोटी रकम लेकर असली अभ्यर्थियों की जगह परीक्षा देने पहुंचे थे, जिनसे अब सॉल्वर गैंग के नेटवर्क को लेकर पूछताछ की जा रही है.
ADVERTISEMENT

Neet re Exam
देश में इस समय NEET और UGC-NET जैसी बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर भारी घमासान और जांच का दौर चल रहा है. इसी बीच उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है. बागपत पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त रूप से एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर छापेमारी की, जहां से कुल 6 'मुन्ना भाइयों' (दूसरों के स्थान पर परीक्षा दे रहे फर्जी छात्रों) को गिरफ्तार किया गया है. यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब पूरे देश में परीक्षाओं की शुचिता को लेकर सवाल उठ रहे हैं. बागपत पुलिस की इस कामयाबी को उत्तर प्रदेश में सॉल्वर गैंग के खिलाफ एक बड़े प्रहार के रूप में देखा जा रहा है.