'यूपी में का बा' गाने से मशहूर लोक गायिका नेहा सिंह राठौर को सुप्रीम कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत, जानें क्या है पूरा मामला
सुप्रीम कोर्ट ने लोक गायिका नेहा सिंह राठौर को पहलगाम आतंकी हमले के दौरान पीएम मोदी पर की गई टिप्पणी से जुड़े मामले में अग्रिम जमानत दे दी है. लखनऊ के हजरतगंज थाने में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज है.
ADVERTISEMENT

नेहा सिंह राठौड़.
''यूपी में का बा'' गाने से मशहूर हुईं उत्तर प्रदेश की लोक गायिका नेहा सिंह राठौर को सुप्रीम कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत मल गई है. नेहा सिंह राठौर के खिलाफ दो समुदायों के बीच नफरत फैलाने के आरोप में लखनऊ के हजरतगंज थाने मे FIR दर्ज की गई है. आरोप है कि कश्मीर घाटी के पहलगाम में हुई आतंकवादी घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित रूप से आपत्तिजनक पोस्ट करने पर लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था.