New Income Tax Rules 2026: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे टैक्स के नियम, HRA से लेकर बच्चों की शिक्षा तक होंगे ये 7 बड़े बदलाव
1 अप्रैल 2026 से लागू होने वाले नए इनकम टैक्स नियमों के तहत बच्चों की शिक्षा और हॉस्टल अलाउंस में बड़ी बढ़ोतरी की गई है. HRA छूट के लिए अब बेंगलुरु और पुणे जैसे शहरों को भी 50% की श्रेणी में रखा गया है.
ADVERTISEMENT

New Income Tax Rules 2026
New Income Tax Rules 2026: देश में नौकरीपेशा लोगों के लिए 1 अप्रैल 2026 से टैक्स सिस्टम में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स (CBDT) ने नए इनकम टैक्स नियम 2026 को लागू करने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इन बदलावों का सीधा असर सैलरी स्ट्रक्चर, भत्तों और टैक्स बचत के तरीकों पर पड़ेगा.