न्यू नोएडा में जमीन देने वाले किसानों की चमकेगी किस्मत, अब मिलेगा इतना भारी मुआवजा

नोएडा अथॉरिटी ने 'न्यू नोएडा' प्रोजेक्ट के लिए जमीन के मुआवजे की दर बढ़ाकर ₹4,300 प्रति वर्ग मीटर कर दी है. 10 साल बाद हुई इस बढ़ोतरी से गौतमबुद्ध नगर और बुलंदशहर के 80 गांवों के किसानों को सीधा लाभ होगा.

ADVERTISEMENT

New Noida Land Compensation
New Noida Land Compensation
google news

न्यू नोएडा (DNGIR) प्रोजेक्ट का रास्ता अब साफ होता नजर आ रहा है. नोएडा अथॉरिटी ने मास्टर प्लान-2041 के तहत जमीन अधिग्रहण की दरों में भारी बढ़ोतरी का फैसला किया है. अब न्यू नोएडा के लिए जमीन देने वाले किसानों को ₹4,300 प्रति वर्ग मीटर की दर से मुआवजा दिया जाएगा. यह दर अब यमुना अथॉरिटी के बराबर हो गई है, जिससे किसानों में खुशी की लहर है.