ग्रेटर नोएडा के चर्चित निक्की भाटी मर्डर केस में नाया मोड़? 9 महीने बाद सिरसा गांव की महापंचायत में हो गया ये फैसला
Nikki Bhati murder case update: अगस्त 2025 में ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव को दहला देने वाले निक्की भाटी हत्याकांड में 9 महीने बाद सबसे बड़ा उलटफेर हो गया है. जो बहन कंचन भाटी अपनी ही ससुराल को फांसी दिलाने की मांग कर रही थी, अब वो सारे केस वापस लेकर खुद उसी घर में वापस लौटने की तैयारी में है.
ADVERTISEMENT

ग्रेटर नोएडा की निक्की भाटी मर्डर केस में आया नया मोड़
Nikki Bhati Case Update: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा का वो चर्चित निक्की भाटी हत्याकांड, जिसने अगस्त 2025 में पूरे देश को हिलाकर रख दिया था, उसमें अब 9 महीने बाद एक ऐसा हैरान करने वाला मोड़ आया है जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. जो मामला अदालती चौखट और पुलिस एनकाउंटर तक पहुंच गया था, वो अब अचानक बंद कमरों और पंचायतों के जरिए खत्म होने की कगार पर आ गया है.