'नहीं... नहीं ... नहीं.. आप हारी नहीं हैं..' ममता बनर्जी को सामने देख अखिलेश यादव ने कहा, रिएक्शन हुआ कैमरे में कैद
बंगाल में चुनावी हार के बाद अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया और उन्हें अपराजित योद्धा बताया. इस दौरान उन्होंने भाजपा की राजनीति को सामंती करार देते हुए चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भी गंभीर सवाल उठाए.
ADVERTISEMENT

ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की सत्ता से 15 साल बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) की विदाई और बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज है. हार के इस सन्नाटे के बीच समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव अचानक कोलकाता पहुंचे और ममता बनर्जी से मुलाकात की. यह मुलाकात महज एक शिष्टाचार भेंट नहीं थी बल्कि बिखरे हुए विपक्ष को फिर से जोड़ने की एक बड़ी कोशिश मानी जा रही है.