नोएडा के चाइल्ड PGI में संकट! 3 साल में 22 डॉक्टरों ने छोड़ी नौकरी, मरीजों पर असर

PGI Noida news: पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ चाइल्ड हेल्थ नोएडा में डॉक्टरों की भारी कमी से बच्चों के इलाज पर संकट गहरा गया है. 126 पदों में से 70 सीट खाली हैं और कम वेतन व सातवें वेतनमान के भत्ते लागू न होने के कारण डॉक्टर नौकरी छोड़ रहे हैं. न्यूरोलॉजी और यूरोलॉजी जैसे अहम विभाग भी खाली हैं, जिससे मरीजों को दूसरे अस्पतालों में रेफर करना पड़ रहा है.

ADVERTISEMENT

Noida Child PGI doctor shortage
Noida Child PGI doctor shortage(Photo- Social Media)
google news

सेक्टर 30 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ चाइल्ड हेल्थ (चाइल्ड पीजीआई) नोएडा में डॉक्टरों की कमी बाल मरीजों के इलाज में बड़ी बाधा बन रही है. संस्थान में कम वेतन मिलने की वजह से नए डॉक्टर नौकरी ज्वाइन नहीं कर रहे हैं और कई डॉक्टर नौकरी छोड़कर जा चुके हैं जिसका असर बच्चों की सेहत पर पड़ रहा है. पिछले 3 साल में प्रोफेसर, एडिशनल प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर समेत करीब 22 डॉक्टर नौकरी छोड़ चुके हैं. कुल 126 सीट में 56 डॉक्टर ही काम कर रहे हैं और 70 सीट खाली पड़ी हैं जिसके लिए डॉक्टर ही नहीं मिल रहे हैं. डॉक्टर को मिलने वाले भत्ते में सातवें वेतनमान का लागू न होना डॉक्टरों की कमी का मुख्य कारण बताया जा रहा है.