वैलेंटाइन डे पर नोएडा में प्रेमी सुमित ने गर्लफ्रेंड को मिलने बुलाया और फिर कार में गोली मार दी, 15 साल पुराने रिश्ते के The END पीछे है ये वजह?

नोएडा के सेक्टर-107 में वैलेंटाइन डे पर एक कार के अंदर 15 साल से रिश्ते में रहे युवक-युवती के शव मिले. कार अंदर से बंद थी और युवक के हाथ में पिस्टल मिली. अलग जाति और शादी को लेकर तनाव की बात सामने आई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ADVERTISEMENT

Noida Couple
Noida Couple
Google CTA

Noida Couple: जहां पूरी दुनिया 14 फरवरी को प्यार का जश्न मना रही थी, वहीं नोएडा के सेक्टर-107 में एक प्रेम कहानी का बेहद दर्दनाक अंत हो गया. दादरी रोड के पास खड़ी एक कार के भीतर 32 वर्षीय सुमित और 26 वर्षीय रेखा के शव मिलने से सनसनी फैल गई. दोनों के सिर में गोली लगी थी और कार अंदर से लॉक थी.