नोएडा के DLF मॉल में 'धुरंधर 2' का सेकंड हाफ रद्द, पुलिस को बुलाना पड़ा, जानें क्या है पूरा मामला
नोएडा के DLF मॉल में फिल्म ‘धुरंधर 2’ के दौरान तकनीकी खराबी आने से सेकंड हाफ शुरू नहीं हो पाया. इससे नाराज दर्शकों ने मॉल में जमकर हंगामा किया. मौके पर पहुंची सेक्टर-20 पुलिस ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया.
ADVERTISEMENT

DLF mall Noida
नोएडा के हाई-प्रोफाइल DLF मॉल में बीती रात अफरा-तफरी मच गई. जिसके बाद वहां चल रहे फिल्म 'धुरंधर 2' के शो को बीच में ही बंद करना पड़ा. जानकारी के अनुसार, फिल्म का फर्स्ट हाफ खत्म होने के बाद इंटरवल हुआ, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी सेकंड हाफ शुरू नहीं हो सका.