नोएडा: हनीमून मनाकर लौटी दुल्हन पहुंची थाने, फिर पुलिस को सुनाई दर्दभरी कहानी, बताई पति की एक-एक हरकत

Noida News: शादी के महज चार दिन बाद हनीमून पर गए एक कपल की कहानी नोएडा लौटते ही पुलिस थाने पहुंच गई. नई नवेली दुल्हन ने अपने पति पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

ADVERTISEMENT

 नोएडा: हनीमून से लौटते ही पत्नी पहुंची थाने (सांकेतिक तस्वीर)
नोएडा: हनीमून से लौटते ही पत्नी पहुंची थाने (सांकेतिक तस्वीर)
Google CTA

Noida Couple Honeymoon Dispute Case: 30 अप्रैल 2026 को एक कपल की शादी हुई थी. दुल्हन अपने नए जीवन के कई सपने संजोकर ससुराल पहुंची. शादी के महज चार दिन बाद यानी 4 मई को दोनों हनीमून मनाने के लिए रवाना हो गए. लेकिन इस हनीमून ट्रिप पर कुछ ऐसा हुआ जिसकी महिला ने कभी कल्पना भी नहीं की थी. आरोप है कि हनीमून के दौरान पति की कुछ हरकतों ने महिला को बुरी तरह डरा दिया. इससे वो मानसिक रूप से परेशान हो गई. उसने किसी तरह खुद को संभाला और घर लौटने का इंतजार किया.