सैकड़ों कर्मचारी सड़क पर, फैक्ट्री में तोड़फोड़ और आगजनी...नोएडा में हिंसक हुए प्रदर्शन का रिपोटर ने बताया आंखों देखर पूरा हाल

नोएडा के इंडस्ट्रियल एरिया में तीन दिन से चल रहा कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन अचानक हिंसक हो गया. सैकड़ों श्रमिक सड़कों पर उतर आए, कई जगह जाम लगाया और गाड़ियों में तोड़फोड़-आगजनी की. सेक्टर-62 में फैक्ट्री का गेट तोड़कर अंदर घुसने की घटना ने हालात और बिगाड़ दिए.

ADVERTISEMENT

नोएडा में मजदूरों का गुस्सा फूटा
नोएडा में मजदूरों का गुस्सा फूटा
google news

Noida industrial workers protest: नोएडा के इंडस्ट्रियल एरिया में पिछले तीन दिनों से चला रहा प्राइवेट कंपनियों के कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन सोमवार हो हिंसक हो उठा. इस दौरान सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी सड़कों पर उतर आए. प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने कई जगहों पर सड़क जाम कर दिया. इससे शहर के कई महत्वपूर्ण रास्तों पर जाम की स्थिती बढ़ गई. इस दौरान कुछ स्थानों पर गाड़ियों में तोड़फोड़ और आगजनी की खबरें भी सामने आईं, जिसके वीडियोज सामने आए हैं. प्रशासन को बिगड़ते हालात संभालने के लिए कई रूटों पर ट्रैफिक डायवर्ट करना पड़ा है.