नोएडा के मामूरा गांव में इलेक्ट्रिक बाइक से फैली भीषण आग, 2 की मौत, 48 को किया गया रेस्क्यू
Noida News: नोएडा के मामूरा में एक इलेक्ट्रिक वाहन की बैटरी चार्जिंग के दौरान निकली चिंगारी ने कुछ ही मिनटों में पूरी G+4 इमारत को आग की लपटों में बदल दिया. हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 50 परिवारों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. पुलिस ने मकान मालिक पर FIR दर्ज कर हिरासत में लिया.
ADVERTISEMENT

Noida News
Noida Fire News: उत्तर प्रदेश के नोएडा के मामूरा इलाके में मंगलवार को एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लग गई. आग लगते ही इमारत में रहने वाले लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई और पूरे इलाके में हड़कंप की स्थिति बन गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया. इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई. वहीं 50 परिवारों को रेस्क्यू सुरक्षित किया गया है.
