नोएडा की हाईराइज सोसाइटी के 22वीं मंजिल पर लगी भीषण आग, AC ब्लास्ट की आशंका

नोएडा की एक हाईराइज सोसाइटी में सोमवार सुबह अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया. आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते उसने दूसरे फ्लैट को भी अपनी चपेट में ले लिया. शुरुआती जांच में एसी ब्लास्ट को हादसे की वजह माना जा रहा है. राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई.

ADVERTISEMENT

नोएडा की हाईराइज सोसाइटी में आग का तांडव
नोएडा की हाईराइज सोसाइटी में आग का तांडव
google news

Noida Fire News: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आग लगने के हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला NCR के तहत आने वाले क्षेत्र नोएडा से सामने आया है. यहां सोमवार की सुबह एक हाईराइज सोसाइटी में भीषण आग लग गई. इससे इलाके में हड़कंप मच गया. हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है.