नोएडा की IVY County सोसाइटी में भीषण आग, 12वीं मंजिल पर भड़कीं लपटें, दहशत में खाली कराया गया टावर

Noida IVY County fire incident: उत्तर प्रदेश के नोएडा में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया. सेक्टर-75 स्थित 'आईवी काउंटी' (IVY County) हाईराइज सोसाइटी के एक टावर की 12वीं मंजिल पर भीषण आग लगगई. आग इतनी तेजी से फैली कि उसकी लपटें और काला धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे पूरी सोसाइटी में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया.

ADVERTISEMENT

 IVY County Noida
IVY County Noida
Google CTA

Noida IVY County fire incident: दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर-75 में शुक्रवार को आईवी काउंटी (IVY County) रिहायशी सोसाइटी की 12वीं मंजिल पर अचानक आग लग गई. देखते ही देखते फ्लैट की बालकनी और खिड़कियों से ऊंची-ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार उठने लगा. इस भयावह मंजर को देखकर सोसाइटी के निवासियों में चीख-पुकार मच गई.