नोएडा में फिर एक दर्दनाक हादसा: नामी यूनिवर्सिटी के छात्र की डूबने से मौत, इंजीनियर युवराज की मौत से नहीं लिया सबक
नोएडा सेक्टर-94 में पिकनिक मनाने गए नामी यूनिवर्सिटी के छात्र हर्षित भट्ट की डूबने से मौत. नोएडा प्राधिकरण की लापरवाही फिर आई सामने. उठा सवाल... इंजीनियर युवराज की मौत के बाद भी क्यों नहीं सुरक्षित हुए शहर के 'डेथ पॉइंट'?
ADVERTISEMENT

नोएडा में एक और छात्र की डूबने से मौत.
noida crime news: उत्तर प्रदेश के नोएडा में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया. थाना सेक्टर-126 क्षेत्र में एक निजी यूनिवर्सिटी के चार छात्र परीक्षा खत्म होने के बाद पिकनिक मनाने गए थे, जहां गहरे पानी में डूबने से एक छात्र की जान चली गई. मृतक छात्र की पहचान इंदिरापुरम, गाजियाबाद निवासी हर्षित भट्ट के रूप में हुई है. इस घटना ने नोएडा प्राधिकरण के उन दावों की पोल खोल दी है, जिसमें 'डेथ पॉइंट्स' को सुरक्षित करने की बात कही गई थी.