नोएडा हिंसा का मास्टरमाइंड रूपेश राय गिरफ्तार! पाकिस्तान से जुड़ा कनेक्शन, WhatsApp चैट से खुले चौंकाने वाले राज

Noida Violence Mastermind Arrested: नोएडा हिंसा मामले में बड़ा खुलासा हुआ है और मास्टरमाइंड रूपेश राय गिरफ्तार हो गया है. जांच में पाकिस्तान कनेक्शन सामने आया, जहां से सोशल मीडिया के जरिए अफवाहें फैलाई गईं. व्हाट्सएप चैट और QR कोड के जरिए हिंसा की साजिश रची गई. जानिए कैसे मजदूर प्रदर्शन की आड़ में भड़काई गई हिंसा और पुलिस की कार्रवाई की पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

Noida Violence Update
Noida Violence Update
google news

Noida violence case: 13 अप्रैल 2026 को नोएडा में हुई भीषण हिंसा और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस की जांच में सामने आया है कि यह हिंसा कोई अचानक हुआ प्रदर्शन नहीं, बल्कि एक सोची-समझी साजिश थी. नोएडा पुलिस ने इस पूरी साजिश के मास्टरमाइंड रूपेश राय समेत तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में पाकिस्तानी एंगल भी सामने आया है. विस्तार से जानिए इस मामले की पूरी कहानी.