नोएडा में मजदूरों के उग्र प्रदर्शन के बाद सुबह ये माहौल, भारी पुलिस फोर्स के बीच..

नोएडा में मजदूर प्रदर्शन के बाद योगी सरकार ने न्यूनतम वेतन में करीब 2,500-3,000 की बढ़ोतरी की है. आज सुबह दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी रही और पुलिस उपद्रवियों की पहचान के लिए मोबाइल और आईडी की सघन चेकिंग कर रही है.

ADVERTISEMENT

नोएडा में प्रदर्शन
नोएडा में प्रदर्शन
google news

नोएडा के सेक्टर-57 और आसपास के इंडस्ट्रियल इलाकों में सोमवार को हुए उग्र मजदूर प्रदर्शन के बाद आज सुबह स्थिति नियंत्रण में है लेकिन तनाव बरकरार है. हिंसा और तोड़फोड़ की घटनाओं के बाद योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए मजदूरों के न्यूनतम वेतन (Minimum Wage) में तत्काल बढ़ोतरी का ऐलान किया है. वहीं, दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.