Worker Protest: तमिलनाडु से पकड़ा गया नोएडा वर्कर्स प्रोटेस्ट का मास्टरमाइंड आदित्य आनंद, STF ने ऐसे दबोचा

नोएडा श्रमिक हिंसा के मास्टरमाइंड और एक लाख रुपये के इनामी आरोपी आदित्य आनंद को यूपी एसटीएफ ने तमिलनाडु से गिरफ्तार कर लिया है. एनआईटी जमशेदपुर से शिक्षित इस इंजीनियर पर व्हाट्सएप ग्रुप्स के जरिए श्रमिकों को भड़काने और उग्र हिंसा फैलाने का आरोप है.

ADVERTISEMENT

नौएडा प्रोटेस्ट
नौएडा प्रोटेस्ट
google news

दिल्ली से सटे नोएडा में पिछले दिनों हुए श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन और हिंसा के मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस और एसटीएफ (STF) को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने हिंसा के मुख्य साजिशकर्ता और मास्टरमाइंड आदित्य आनंद को तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी पर नोएडा पुलिस कमिश्नर ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था.