नोएडा में फूटा श्रमिकों का गुस्सा…सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर उग्र हुआ प्रदर्शन, तोड़फोड़-आगजनी के साथ 2 गाड़ियों फूंकी, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

नोएडा फेज-2 में वेतन बढ़ाने और बेहतर सुविधाओं की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का गुस्सा अचानक भड़क गया. इस दौरान श्रमिक सड़कों पर उतर आए. आरोप है कि उन्होंने पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ और आगजनी कर दी. हालात बेकाबू होते देख पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा, जिससे इलाके में तनाव फैल गया.

ADVERTISEMENT

नोएडा में सैलरी को लेकर भड़के श्रमिक
नोएडा में सैलरी को लेकर भड़के श्रमिक
google news

Noida workers protest: उत्तर प्रदेश में गौतम बुद्ध नगर के नोएडा फेज-2 इलाके में बीते तीन दिनों से अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे प्राइवेट कंपनियों के कर्मचारियों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा. यहां इस दिन सुबह बड़ी संख्या में श्रमिक सड़कों पर उतर आए और सैलरी बढ़ाने सहित कई मांगों को लेकर नारेबाजी करने लगे. देखते ही देखते प्रदर्शन ने उग्र रुप ले लिया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी. आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने सेक्टर-84 के पास दो गाड़िया को आग के हवाले कर दिया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. ऐसे में स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को हल्के बल का प्रयोग करना पड़ा.