ओम प्रकाश राजभर का अतरौलिया से चुनाव लड़ने का ऐलान, आजमगढ़ की जनता ने लिए मजे, गरमाया सियासी माहौल

ओम प्रकाश राजभर ने 2027 के लिए सपा के गढ़ अतरौलिया से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है, जिस पर स्थानीय जनता ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. जहां कुछ लोग इसे परिवर्तन का संकेत मान रहे हैं, वहीं सपा समर्थक इसे राजभर की बड़ी हार की शुरुआत बता रहे हैं.

ADVERTISEMENT

om prakash
om prakash
google news

उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानों के जादूगर कहे जाने वाले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने एक बार फिर सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है. राजभर ने ऐलान किया है कि वह 2027 के विधानसभा चुनाव में आजमगढ़ की अतरौलिया विधानसभा सीट से ताल ठोकेंगे. इस ऐलान के बाद अतरौलिया की जनता और चाय की दुकानों पर चर्चाएं तेज हो गई हैं.