'किल्लत कहां है? जिसे सिलेंडर चाहिए मुझसे आकर ले ले'...गैस किल्लत पर ओम प्रकाश राजभर ने दिया ऐसा बयान की हो रहा वायरल

Om Prakash Rajbhar Viral Video: रसोई गैस की किल्लत की खबरों के बीच ओम प्रकाश राजभर का बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.राजभर का बयान खूब सुर्खियां बटोर रहा है जिसमें वह कह रहे है, 'किल्लत कहां है? जिसे सिलेंडर चाहिए वह मुझसे आकर ले ले.' इस बयान के बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है. जानिए क्या है पूरा मामला.

ADVERTISEMENT

Om Prakash Rajbhar Viral Statement
Om Prakash Rajbhar Viral Statement
google news

देश भर में रसोई गैस (LPG) की किल्लत को लेकर मचे हाहाकार के बीच उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का एक विवादित बयान सामने आया है. जहां आम जनता गैस सिलेंडर के लिए लंबी लाइनों में खड़ी है, वहीं राजभर ने इस पूरी स्थिति को विपक्ष की अफवाह करार दिया है. राजभर ने न्यूज एजेंसी से बातचीत करते हुए गैस की किल्लत को गलत बताया और यहां तक कह दिया है कि जिसे जरूरत है मुझसे ले ले. फिलहाल राजभर का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.