एक बहन बनी पति तो दूसरी बनी पत्नी, यूपी के मुजफ्फरनगर की अनोखी लव स्टोरी से परिवार हैरान

मुजफ्फरनगर जिले में दो फुफेरी और ममेरी बहनों ने परिवार और समाज की परवाह किए बिना ही जीवनभर एक-दूसरे के साथ रहने का फैसला से परिवार सदमें में है. दाेनों बहनों ने दावा किया उन्होंने शादी कर ली है और अब वो साथ रहना चाहती हैं.

ADVERTISEMENT

दोनों बहनों ने शादी करने का किया दावा
दोनों बहनों ने शादी करने का किया दावा
Google CTA

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक हैरान करने वाली प्रेम कहानी सामने आई है. यहां दो फुफेरी और ममेरी बहनों ने परिवार और समाज की परवाह किए बिना ही जीवनभर एक-दूसरे के साथ रहने का फैसला किया है. लगभग डेढ़ साल पहले शुरू हुआ ये रिश्ता परिवार के विरोध के बाद भी जारी रहा. इस बीच 26 फरवरी को दोनों घर से भाग गईं.