'उस जगह ने मेरी दुनिया खत्म कर दी...' पहलगाम हमले की पहली बरसी पर शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशन्या का छलका दर्द
Shubham Dwivedi wife on Pahalgam Attack Anniversary: पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर शहीद शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशन्या का छलका दर्द. 2 महीने की शादी के बाद पति को खोने की पीड़ा, 26 पीड़ितों को राष्ट्रीय सम्मान देने की मांग और पाकिस्तान पर तीखा हमला, जानिए उन्होंने क्या-कुछ कहा.
ADVERTISEMENT

पहलगाम हमले की पहली बरसी पर छलका शुभम द्विवेदी की पत्नी का दर्द
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए उस खौफनाक आतंकी हमले को एक साल पूरा हो चुका है, जिसने 26 परिवारों की खुशियों को हमेशा के लिए उजाड़ दिया था. इस हमले में अपनी आंखों के सामने पति शुभम द्विवेदी को खोने वाली ऐशन्या द्विवेदी ने हमले की पहली बरसी पर अपना दुख साझा किया है. ऐशन्या ने न केवल पाकिस्तान और आतंकवाद पर तीखा प्रहार किया, बल्कि सरकार से उन मासूमों के लिए राष्ट्रीय सम्मान की भी मांग की है. विस्तार से जानिए ऐशन्या ने क्या-कुछ कहा.