अतीक अहमद के बेटे अहजाम से मिलीं पल्लवी पटेल, कंधे पर हाथ रख बंधाया ढांढस, जानिए मुलाकात के दौरान क्या हुई बात

Atiq Ahmed Family News: अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद के सड़क हादसे में निधन के बाद पल्लवी पटेल उनके प्रयागराज स्थित आवास पहुंचीं. पल्लवी पटेल ने अतीक के चौथे बेटे अहजाम से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की. इस मुलाकात का वीडियो पल्लवी पटेल ने खुद सोशल मीडिया पर साझा किया है.

ADVERTISEMENT

अतीक अहमद के बेटे एहजम से मिलीं पल्लवी पटेल
अतीक अहमद के बेटे एहजम से मिलीं पल्लवी पटेल
Google CTA

Pallavi Patel Atiq Ahmed Son Ahzam Meeting: अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद को प्रयागराज के कसारी मसारी कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किए जाने के बाद से ही इस मामले पर लगातार राजनीति देखने को मिल रही है. पहले जहां समाजवादी पार्टी के विधायक अतीक अहमद के परिवार से मिलने पहुंचे थे, वहीं अब इसी कड़ी में विधायक पल्लवी पटेल भी अतीक अहमद के चौथे बेटे अहजाम अहमद से मुलाकात करने के लिए उनके आवास पर पहुंचीं.