सिराथू विधायक पल्लवी पटेल के साथ हुई बदसलूकी? जब बाल पकड़कर खींचने का वीडियो हुआ वायरल, तो अखिलेश यादव ने कसा तंज

Pallavi Patel News: लखनऊ में प्रदर्शन के दौरान सिराथू विधायक पल्लवी पटेल के साथ कथित बदसलूकी का वीडियो वायरल होने के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है. यूजीसी रेगुलेशन 2026 को लेकर हुए प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई, हिरासत और बाल पकड़कर खींचने के आरोपों ने विवाद को बढ़ा दिया है. इस घटना पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है.

ADVERTISEMENT

Pallavi Patel News
पल्लवी पटेल और अखिलेश यादव(फाइल फोटो)
google news

उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपनी बेबाक बयानबाजी और जमीनी संघर्ष के लिए पहचानी जाने वाली विधायक पल्लवी पटेल एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं. लखनऊ की सड़कों पर एक प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा उनके साथ की गई कथित बर्बरता की तस्वीरों ने सियासी गलियारों में उबाल ला दिया है. यूजीसी रेगुलेशन 2026 को लागू करने की मांग को लेकर सड़क पर उतरीं पल्लवी पटेल को जिस तरह से पुलिस ने हिरासत में लिया, उसने सुरक्षा बलों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.