मगरमच्छ के जबड़े में था 14 साल का बेटा, पिता प्रेम शंकर ने ऐसे छुड़ा लिया! पीलीभीत की रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी
पीलीभीत के जहानाबाद में 14 साल के मोहित पर गेहूं काटते समय मगरमच्छ ने हमला कर दिया. बेटे को खींचते देख पिता प्रेम शंकर निहत्थे ही मगरमच्छ से भिड़ गए और उसे मौत के मुंह से बाहर निकाल लाए. घायल बच्चे का अस्पताल में इलाज जारी है और वह अब सुरक्षित है.
ADVERTISEMENT

pilibhit
Pilibhit crocodile attack: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में एक पिता की जांबाजी की चर्चा हर तरफ हो रही है. जहानाबाद क्षेत्र के नगरिया सहगवां गांव में एक पिता ने अपनी जान की बाजी लगाकर अपने 14 साल के मासूम बेटे को मगरमच्छ के जबड़ों से आजाद करा लिया. यह घटना उस वक्त हुई जब पूरा परिवार खेत में काम कर रहा था.