हैवान बना पति! शराब के नशे में पीलीभीत के अमन ने खोया आपा, पत्नी के साथ किया ऐसा कुछ...तुरंत हॉस्पिटल में होना पड़ा भर्ती!
पीलीभीत के महेशापुर गांव में शराब के नशे में धुत एक पति ने अपनी पत्नी की नाक दांतों से काट ली. पत्नी ने पति को शराब पीने से मना किया था, जिससे नाराज होकर उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया. घायल महिला को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.
ADVERTISEMENT

Pilibhit
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में एक कलयुगी पति ने अपनी पत्नी के साथ ऐसी बर्बरता की जिसे सुनकर हर कोई दंग है. शराब के नशे में धुत पति ने मामूली विवाद के बाद अपनी पत्नी की नाक दांतों से काटकर उसे बुरी तरह घायल कर दिया. पीड़िता को गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती कराया गया है.