सूट एक, खरीददार दो... पीलीभीत के मंगल बाजार में दो महिलाओं के बीच छिड़ी जंग, जमकर चले लात-घूंसे, देखें VIDEO

Pilibhit Mangal Bazar Women Fight: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत स्थित मंगल बाजार में एक ही सूट पसंद आ जाने पर दो महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हो गई. दोनों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे और चप्पलें बरसाईं. इस हाई वोल्टेज ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता कराया.

ADVERTISEMENT

एक सूट के लिए पीलीभीत की सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं
एक सूट के लिए पीलीभीत की सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं
Google CTA

Pilibhit Women Fight Viral Video: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित मंगल बाजार से एक अजीबोगरीब और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां बाजार में खरीदारी करने आईं दो महिलाओं को दुकान पर रखा एक ही लेडीज सूट पसंद आ गया. फिर क्या था, पसंद एक थी लेकिन सूट का पीस केवल एक ही उपलब्ध था. इस बात को लेकर दोनों महिलाओं के बीच पहले तीखी बहस हुई और देखते ही देखते मामला लात-घूंसे और चप्पलें चलने तक पहुंच गया.