वाराणसी से 4 नई वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई जाएगी हरी झंडी! बनारस से खजुराहो तक बदलेगा सफर का अंदाज, जान लिजिए इनके रूट्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 नवंबर को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे. ये ट्रेनें बनारस-खजुराहो, लखनऊ-सहारनपुर, फिरोजपुर-दिल्ली और एर्नाकुलम-बेंगलुरु के बीच चलेंगी.

ADVERTISEMENT

पीएम चार नई वंदे भारत ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी
पीएम चार नई वंदे भारत ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी
google news

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 नवंबर को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा करेंगे. इस दौरान पीएम मोदी यहां चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे. PMO से मिली जानकारी प्रधानमंत्री मोदी सुबह लगभग 8:15 बजे चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का शुभारंभ करेंगे. पीएमओ ने पुष्टि की कि ये ट्रेनें प्रमुख गंतव्यों के बीच यात्रा के समय को उल्लेखनीय रूप से कम करके क्षेत्रीय गतिशीलता को बढ़ाएंगी, पर्यटन को प्रोत्साहित करेंगी और पूरे देश में आर्थिक गतिविधियों को गति देंगी.