कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे के टूटे पैच को पंखे से सुखाने वाली कंपनी PNC इंफ्राटेक पर पहले भी लग चुके हैं भ्रष्टाचार के आरोप !
घटिया निर्माण और CBI जांच के विवादों में घिरी 'PNC इंफ्राटेक' को NHAI ने 3,500 करोड़ के नए प्रोजेक्ट्स सौंपे हैं. इस फैसले के पीछे कंपनी के प्रमोटर रहे BJP सांसद नवीन जैन के सियासी रसूख को लेकर सवाल उठ रहे हैं.
ADVERTISEMENT

पंखा लगाकर लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे को सुखाया जा रहा है (Photo ITG)
कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे बनाने वाली जानी-मानी कंस्ट्रक्शन कंपनी 'PNC इंफ्राटेक' अब सड़क की नमी सुखाने के लिए ऐसी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रही है जिसने पूरे सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. दरअसल उद्घाटन के केवल 20 दिन में पांच बार सड़क के धंसने और मरम्मत की तस्वीरें सामने आने के बाद अब लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़कों को पंखे से सुखाया जा रहा है और इस पूरे प्रोसेस का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इसी वीडियो को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी साझा करते हुए सूबे के सीएम योगी अदित्यनाथ पर निशाना साधा है.
