पूजा पाल vs अखिलेश यादव: सपा प्रमुख ने बागी विधायक को दी सीधी चुनौती, जानें पूजा पाल के खिलाफ किसे लड़ाएंगे?

बागी विधायक पूजा पाल द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 'धुरंधर' बताने पर अखिलेश यादव ने पलटवार करते हुए उन्हें आगामी चुनाव के लिए खुली चुनौती दी है. सपा प्रमुख ने साफ किया कि पूजा पाल जहाँ से भी चुनाव लड़ेंगी, उनके खिलाफ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल खुद मोर्चा संभालेंगे.

ADVERTISEMENT

अखिलेश यादव और पूजा पाल
अखिलेश यादव और पूजा पाल
google news

उत्तर प्रदेश की राजनीति में 'पाल' समाज के वोटों को लेकर खींचतान तेज हो गई है. हाल ही में समाजवादी पार्टी से अलग हुईं और भाजपा के करीब मानी जा रही विधायक पूजा पाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की तो अब सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उन पर तीखा पलटवार किया है. अखिलेश यादव ने न केवल पूजा पाल के दावों का जवाब दिया, बल्कि उन्हें आगामी चुनावों के लिए एक बड़ी चुनौती भी दे दी है.