'प्रेमानंद महाराज के वीडियो देखता था बेटा...' 8 महीने से लापता बेटे को ढूंढते हुए आश्रम पहुंचीं महाराष्ट्र की उज्ज्वला, रोते हुए बताई पूरी कहानी

Radha Keli Kunj Ashram Mathura Controversy: मथुरा में संत प्रेमानंद महाराज के राधा केलि कुंज आश्रम के बाहर परिजनों ने जमकर हंगामा किया. हाथरस, कासगंज और महाराष्ट्र से आए परिवारों ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे महीनों से गायब हैं और आश्रम प्रशासन उन्हें मिलने नहीं दे रहा है.

ADVERTISEMENT

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर परिजनों का भारी बवाल
प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर परिजनों का भारी बवाल
Google CTA

Premanand Maharaj Ashram Controversy: संत प्रेमानंद महाराज के मथुरा स्थित 'श्री हित राधा केलि कुंज' आश्रम के बाहर अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया. अलग-अलग राज्यों से आए कई परिवार हाथों में अपने बच्चों की तस्वीरें लेकर आश्रम के मुख्य द्वार पर पहुंचे और प्रदर्शन किया. इन परिवारों का आरोप है कि उनके बच्चे आश्रम से जुड़े होने के बाद लापता हैं और उन्हें अपने बच्चों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल रही है. यह पूरा विवाद 25 सितंबर को आश्रम से जुड़े रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत के बाद और गरमा गया है. इस मामले में पुलिस जांच कर रही है.