UP: प्रतापगढ़ में ड्रग तस्कर पर बड़ा ऐक्शन, 1 करोड़ का स्मैक और 2 करोड़ कैश बरामद, गिनने में लगे 22 घंटे
यूपी के प्रतापगढ़ में ड्रग तस्करों के खिलाफ बड़े एक्शन की खबर है. यहां जेल में बंद ड्रग माफिया पत्नी, बेटे के जरिए गिरोह चला रहा था. आरोपियों के पास से 1 करोड़ की गांजा-हेरोइन और 2 करोड़ कैश बरामद किया गया है.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: यूपी तक.
प्रतापगढ़ में ड्रग माफिया पर यूपी पुलिस के एक्शन से खलबली मच गई है. कहा जा रहा है कि यूपी पुलिस इतिहास में ये अब तक की सबसे बड़ी रिकवरी है. आरोपी के घर से 1 करोड़ का गांजा-स्मैक और 2 करोड़ से ज्यादा नकदी मिली है. नकदी को गिनने में 22 घंटे लगे हैं. प्रयागराज में माफिया अतीक और अशरफ पर शिकंजा कसने वाले अफसर दीपक भूकर ने टीम के साथ इस ऑपरेशन को अंजाम दिया है.