प्रतापगढ़: इंटर की छात्रा के साथ दरिंदगी के बाद हत्या, पेड़ से लटका मिला शव, अब पुलिस ने लिया ये बड़ा एक्शन

Pratapgarh Crime News: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में इंटर की छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस जांच तेज हो गई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस ने एक नाबालिग को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है. जानिए प्रतापगढ़ केस में पुलिस कार्रवाई, जांच के प्रमुख बिंदु और अब तक सामने आई पूरी जानकारी.

ADVERTISEMENT

Pratapgarh crime news
Pratapgarh crime news
google news

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप के बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई और शव को पेड़ से लटका दिया गया. इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक नाबालिग आरोपी को हिरासत में लिया है और अन्य की तलाश जारी है. विस्तार से जानिए इस खौफनाक वारदात की पूरी कहानी.