ई-मेल से शुरू हुई थी प्रतीक और अपर्णा की प्रेम कहानी, जानिए मुलाकात से लेकर शादी तक पूरी जर्नी

Prateek Aparna Love Story: प्रतीक यादव की मौत के बाद अब अपर्णा यादव के साथ उनकी लव-स्टोरी की चर्चाएं तेज हो गई है. ई-मेल से शुरू हुई दोनों की प्रेम कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है. दोस्ती से प्यार और फिर 2011 की चर्चित शादी तक, जानिए कैसे दोनों का रिश्ता सुर्खियों में आया और कैसे मुलायम सिंह यादव को इस रिश्ते के लिए मनाया गया.

ADVERTISEMENT

Prateek Yadav Love Story
Prateek Yadav Love Story
google news

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव के आकस्मिक मौत ने प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है. बुधवार की सुबह पहले अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद प्रतीक को लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. प्रतीक यादव की मौत के बाद अब उनकी अपर्णा यादव के साथ लव-स्टोरी की भी चर्चाएं तेज हो गई है. अपनी शादी के वक्त भी यह जोड़ा खूब सुर्खियों में था, लेकिन अब सवाल सामने आ रहा है कि कैसे यह लव-स्टोरी अरेंज्ड मैरिज में बदली? किसने कराई ये शादी और कैसे मुलायम सिंह की नामंजूरी के बाद प्रतीक ने उन्हें मनाया. विस्तार से जानिए पूरी कहानी.