Prateek Yadav Asthi Visarjan: हरिद्वार में विसर्जित हुईं प्रतीक यादव की अस्थियां, बिलख पड़ीं अपर्णा, बेटी का वो पोस्टर देख भर आईं सबकी आंखें

मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की अस्थियां आज हरिद्वार के वीआईपी घाट पर गंगा में विसर्जित की गईं. इस दौरान पत्नी अपर्णा यादव और परिवार के सदस्य बेहद भावुक नजर आए, वहीं मासूम बेटी की 'लव यू पापा' वाली पेंटिंग ने सबका दिल दहला दिया.

ADVERTISEMENT

प्रतीक यादव-अपर्णा यादव
प्रतीक यादव-अपर्णा यादव
google news

Prateek Yadav Asthi Visarjan: समाजवादी पार्टी के संरक्षक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की अस्थियां आज शनिवार को पवित्र नगरी हरिद्वार के वीआईपी घाट पर गंगा नदी में विसर्जित कर दी गईं. इस दौरान घाट पर बेहद गमगीन और भावुक कर देने वाले दृश्य सामने आए. अपने जीवनसाथी को अंतिम विदाई देते समय पत्नी अपर्णा यादव फूट-फूटकर रो पड़ीं, वहीं उनकी छोटी बेटी के हाथों में पिता के लिए बना एक खास पोस्टर था, जिसने वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम कर दीं.