''अखिलेश भैया ही....विरासत'' दिवंगत प्रतीक यादव का वो बयान जो अब हो रहा वायरल
मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का 38 साल की उम्र में निधन. अखिलेश यादव की राजनीतिक विरासत और भाईचारे पर उनका पुराना बयान वायरल. जानें क्या कहती है पोस्टमार्टम रिपोर्ट.
ADVERTISEMENT

प्रतीक यादव का पुराना बयान अब हो रहा वायरल.
समाजवादी पार्टी के संरक्षक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव अब इस दुनिया में नहीं रहे. मात्र 38 वर्ष की आयु में उनका निधन यादव परिवार के लिए एक ऐसा वज्रपात है, जिससे उबरना आसान नहीं होगा. गुरुवार दोपहर लखनऊ के बैकुंठ धाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां उनकी पत्नी अपर्णा यादव के पिता अरविंद सिंह बिष्ट ने उन्हें मुखाग्नि दी.