'ये सामान्य मौत नहीं...' अस्पताल पहुंचते ही सपा विधायक रविदास मल्होत्रा से डॉक्टरों ने प्रतीक यादव के बारे में ये क्या कहा?

Prateek Yadav Death News : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का अचानक निधन हो गया है. जहां शुरुआती रिपोर्ट सामान्य बताई जा रही थी, वहीं सपा विधायक रविदास मल्होत्रा के 'संदिग्ध मौत' वाले बयान और पोस्टमार्टम की खबर ने सनसनी फैला दी है.

ADVERTISEMENT

Prateek yadav death
Prateek yadav death
google news

Ravidas Malhotra Statement on Prateek Yadav Death: उत्तर प्रदेश की राजनीति के सबसे रसूखदार 'यादव परिवार' से एक बेहद दुखद और हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. समाजवादी पार्टी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का आकस्मिक निधन हो गया है. लेकिन इस दुखद समाचार के साथ ही अब सवालों और विवादों का दौर भी शुरू हो गया है. सपा विधायक रविदास मल्होत्रा के एक ताजा बयान ने इस पूरी घटना को संदिग्ध करार देकर मामले में नया मोड़ ला दिया है.