लंदन से MBA, फिटनेस फ्रीक… प्रतीक यादव ने राजनीति से दूर रहकर बनाई थीं अलग पहचान, जानिए उनकी पूरी कहानी
Prateek Yadav Education: समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव के निधन के बाद हर काेई सन्न है. प्रतीक ने राजनीति से दूरी बनाकर फिटनेस, बिजनेस और समाजसेवा में अलग पहचान बनाई थी. ऐसे में चालिए जानते हैं उनके बारे में...
ADVERTISEMENT

Prateek Yadav
Prateek Yadav Education Qualification: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का बुधवार को निधन हो गया है. उनके निधन की खबर सामने आने के बाद से हर कोई सन्न है. प्रतीक अखिलेश यादव के सौतेले भाई और मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे. बताया जा रहा है कि प्रतीक यादव का मेंदांता अस्पताल में नसों का इलाज रहा था. इसके साथ ही उनके डिप्रेशन में होने की बात भी सामने आई है. पूरे परिवार के सियासत में एक्टिव होने के बाद भी प्रतीक ने राजनीति से दूरी बनाई हुई थी. उन्होंने बिजनेस, फिटनेस और पढ़ाई-लिखाई में अपनी अलग पहचान बनाई थी. ऐसे में चलिए डिटेल में जानते हैं उनके बारे में..