प्रयागराज में NEET Paper leak को छात्रों का महा आंदोलन में छात्रों ने जो कुछ कहा..

प्रयागराज में NEET पेपर लीक और दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ विभिन्न छात्र संगठनों ने महा आंदोलन करते हुए जमकर प्रदर्शन किया. इस दौरान आक्रोशित छात्रों ने परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग की और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की जोरदार मांग उठाई.

ADVERTISEMENT

छात्रों का महाआंदोलन
छात्रों का महाआंदोलन
Google CTA

देश भर में लगातार हो रहे पेपर लीक, NEET परीक्षा में कथित धांधली और हाल ही में दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के खिलाफ छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा है. संगम नगरी प्रयागराज के सिविल लाइंस स्थित धरना स्थल पर विभिन्न छात्र संगठनों (AISA समेत) के आह्वान पर हजारों छात्र एकजुट हुए और जोरदार 'महा आंदोलन' का आगाज किया.