2022 में परीक्षा हुई, 4 साल बाद भी फाइनल रिजल्ट का इंतजार... प्रयागराज में तैयारी कर रहे सुमित ने बताया युवाओं का दर्द

प्रयागराज में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे सुमित विश्वकर्मा की कहानी भर्ती प्रक्रिया में देरी की तस्वीर दिखाती है. 3500 रुपये के कमरे में तीन लोगों के साथ रहकर पांच साल से तैयारी कर रहे सुमित ने कई परीक्षाएं दीं, अपनी योग्यता बढ़ाई और अब आयोगों से समयबद्ध भर्ती, स्पष्ट शॉर्टलिस्टिंग और वेटिंग लिस्ट की मांग की है.

ADVERTISEMENT

प्रयागराज में पांच साल से तैयारी कर रहे सुमित ने बताई युवाओं के संघर्ष की कहानी
प्रयागराज में पांच साल से तैयारी कर रहे सुमित ने बताई युवाओं के संघर्ष की कहानी
Google CTA

Prayagraj Student Story: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले हजारों युवाओं के लिए प्रयागराज सिर्फ पढ़ाई का शहर नहीं, बल्कि उम्मीद और इंतजार का शहर भी है. सलोरी, राजापुर, अल्लापुर और दारागंज जैसे इलाकों में देश-प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने पहुंचते हैं. छोटी-सी जगह में रहकर पढ़ाई, खाना और परीक्षा की तैयारी के बीच कई युवाओं के कई साल निकल जाते हैं. देवरिया के रहने वाले सुमित विश्वकर्मा भी ऐसे ही अभ्यर्थियों में शामिल हैं. वह 2021-22 के आसपास प्रयागराज आए थे और तब से यहीं रहकर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं. उनकी तैयारी का सिलसिला 2019 से शुरू हुआ था. इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने और नौकरी की कोशिश के बाद उन्होंने सरकारी नौकरी को अपना लक्ष्य बनाया. अब करीब पांच साल से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन सुमित की तैयारी और अलग-अलग भर्तियों का इंतजार अभी जारी है.