"बंटी बबली और बहू ने मारा"...प्रयागराज के एक ही घर में 4 लाशें और दीवार ये मैसेज, पकड़ा गया बेटे का दोस्त तो पता चली ये कहानी
प्रयागराज के साउथ मलाका में करोड़पति व्यापारी परिवार के 4 लोगों की हत्या. बंद घर में मिलीं लाशें, दीवार पर लिखा मिला 'बंटी बबली और बहू ने मारा'. इधर पुलिस ने 12 घंटे के भीतर हत्या का खुलासा कर दिया है.
ADVERTISEMENT

साजिश में शामिल था बेटा पर उसके दोस्त ने उसे भी नहीं छोड़ा.
प्रयागराज में करोड़पति परिवार के घर से लगातार बदबू आ रही थी. पता चला वो घर दो दिनों से बंद है. जब एक रिश्तेदार ने पुलिस को सूचित किया तो पता चला कि घर के भीतर 4 शव पड़े हैं. घर के मालिक, उनकी पत्नी, बेटी और बेटे की. क्राइम सीन को देखकर खुद पुलिस भी हैरान हो गई, क्योंकि घर के अंदर दीवारों और बोर्ड पर एक रहस्यमयी संदेश लिखा मिला है, जिसने इस पूरे मामले को और ज्यादा उलझा दिया. हालांकि इस हत्याकांड का पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर ही खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.