प्रयागराज में SSC GD परीक्षा के दौरान हंगामा… सर्वर डाउन होते ही भड़के अभ्यर्थी, कॉलेज परिसर में जमकर किया बवाल
SSC GD Prayagraj Exam Server Down: प्रयागराज में SSC GD भर्ती परीक्षा के दौरान सर्वर फेल होने पर अभ्यर्थियों का गुस्सा फूट पड़ा. नाराज छात्रों ने परीक्षा केंद्र में कंप्यूटर और फर्नीचर तोड़ दिए, जबकि कई अभ्यर्थियों ने प्रयागराज-वाराणसी हाईवे जाम कर जमकर प्रदर्शन किया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और परीक्षा फिलहाल रद्द कर दी गई है.
ADVERTISEMENT

प्रयागराज में SSC GD परीक्षा के दौरान भारी बवाल
Prayagraj SSC GD Exam Protest: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले SSC GD भर्ती एग्जाम के दौरान भारी बवाल हो गया. यहां के गंगापार इलाके में स्थित सरायइनायत अंदावा के सीता सिंह महाविद्यालय आयोजित की जा रही भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन पहली शिफ्ट में अचानक कंप्यूटर सर्वर फेल हो गया. सर्वर डाउन होने की वजह से परीक्षा नहीं हो सकी. इससे गुस्साए अभ्यर्थियों ने कॉलेज परिसर में जमकर हंगामा और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. बता दें इससे पहले दिन की परीक्षा में भी हंगामा देखने को मिला था और अब दूसरे दिन भी फिर से यही समस्या सामने आ गई.