क्या फिर रद्द होगी लेखपाल और SSC GD परीक्षा? प्रयागराज में 29 मई को होने वाला है छात्रों का महाआंदोलन! कर रहे ये 5 मांगे
Prayagraj SSC GD Student Protest: उत्तर प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित धांधली और अनियमितताओं को लेकर युवाओं का सब्र टूट गया है. छात्रों के गढ़ प्रयागराज में हुई एक बड़ी बैठक में यूपी लेखपाल री-एग्जाम, यूपीएसआई स्कोर कार्ड और एसएससी जीडी परीक्षाओं को लेकर योगी सरकार के खिलाफ 29 मई को बड़े आंदोलन और कैंडल मार्च का ऐलान किया गया है.
ADVERTISEMENT

प्रयागराज में छात्रों का महासंग्राम
Prayagraj Student Protest: उत्तर प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों का सबसे बड़ा हब कहे जाने वाले प्रयागराज में एक बार फिर बड़े आंदोलन की आहट सुनाई दे रही है. सूबे में हाल ही में आयोजित हुई पुलिस दरोगा भर्ती (UPSI), लेखपाल भर्ती और एसएससी जीडी (SSC GD) की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, भ्रष्टाचार और धांधली के खिलाफ छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा है. प्रयागराज में लामबंद हुए सैकड़ों प्रतियोगी छात्रों ने एक अहम बैठक की, जिसमें सरकारी तंत्र और परीक्षा कराने वाले आयोगों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए गए.