स्वामी अविमुतेश्वरानंद विवाद में फिर आया नया मोड़! पुलिस अधिकारी और आशुतोष ब्रह्मचारी का एक फोटो दिखा शंकराचार्य ने लगाए ये आरोप

Swami Avimukteshwaranand Controversy: प्रयागराज से शुरू हुए विवाद में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने नया मोड़ ला दिया है. यौन उत्पीड़न मामले में शंकराचार्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जांच पर सवाल उठाए. उन्होंने पुलिस अधिकारी अजय पाल शर्मा और आशुतोष ब्रह्मचारी की कथित तस्वीर दिखाकर जांच की निष्पक्षता पर सवाल खड़े किए. जानिए पूरा मामला.

ADVERTISEMENT

Swami Avimukteshwaranand Controversy Update
Swami Avimukteshwaranand Controversy Update
google news

प्रयागराज माघ मेले से शुरु हुआ स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के विवाद ने अब एक नया ही मोड़ ले लिया है. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले को लेकर उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर फिर से कहा कि यह सब एक सोची-समझी रणनीति के तहत किया जा रहा है. साथ ही उन्होंने आशुतोष ब्रह्मचारी जिसे लोग जी महाराज भी कहते हैं उनपर भी कई आरोप लगाए. इसके साथ ही स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने मामले की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी अजल पाल शर्मा और आशुतोष ब्रह्मचारी का एक फोटो दिखाया और जमकर तंज कसा है. आइए विस्तार से जानते हैं पूरी कहानी.