Prayagraj: लेखपाल पेपर लीक को लेकर छात्रों के साथ सड़क पर उतरें शिक्षक, जमकर किया विरोध प्रदर्शन
प्रयागराज में लेखपाल और यूपी दरोगा भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली व पेपर लीक के खिलाफ हजारों छात्रों ने सड़कों पर उतरकर कैंडल मार्च निकाला. इस आंदोलन को कोचिंग शिक्षकों का भी बड़ा समर्थन मिला है, जिन्होंने मांगें पूरी न होने पर 12 जून को 'लखनऊ चलो' का अल्टीमेटम दिया है.
ADVERTISEMENT

लेखपाल पेपर लीक
उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियों की परीक्षाओं में कथित धांधली, पेपर लीक और अनियमितताओं के खिलाफ प्रतियोगी छात्रों का गुस्सा एक बार फिर फुट पड़ा है. शिक्षा की नगरी कहे जाने वाले प्रयागराज में हजारों छात्र हाथों में तिरंगा और कैंडल लेकर सड़कों पर उतर आए. लेखपाल भर्ती परीक्षा, यूपीएसआई (दरोगा भर्ती) और एसएससी जीडी परीक्षाओं में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए छात्रों ने पूरे शहर में जोरदार प्रदर्शन किया. छात्रों के इस गुस्से को और ताकत देने के लिए मशहूर कोचिंग संस्थानों के शिक्षक भी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर सड़क पर उतरे.