दीक्षा बंद, टोकन सिस्टम खत्म... प्रेमानंद महाराज के केली कुंज आश्रम में बदले नियम, अब कैसे होंगे दर्शन?
Keli Kunj Ashram Rules Changed News: वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम की व्यवस्थाएं अचानक बदल दी गई हैं. शिष्य की संदिग्ध मौत के बाद केली कुंज में दीक्षा और टोकन दर्शन अनिश्चितकाल के लिए रोक दिए गए हैं. बेलवान आश्रम में भी नियम कड़े हुए हैं. जानिए अब भक्तों के लिए क्या नए नियम लागू हुए हैं.
ADVERTISEMENT

प्रेमानंद महाराज के आश्रम में बदल गए दर्शन के नियम! (फाइल फोटो)
Premanand Maharaj Keli Kunj Ashram News: प्रेमानंद महाराज के आश्रम से जुड़े एक शिष्य की मौत के बाद से अब वृंदावन स्थित आश्रम के नियमों में कई बदलाव हो गए हैं. इसके तहत अब केली कुंज आश्रम में नए श्रद्धालुओं को दीक्षा देने का काम अनिश्चितकाल के लिए रोक दिया गया है. इसके अलावा, टोकन लेकर दर्शन करने की सुविधा पर भी फिलहाल ब्रेक लगा दिया गया है. आश्रम के नियमों में क्या-क्या हुए बदलाव चलिए विस्तार से जानते हैं.
