शिष्य दीपक लोधी की मौत पर प्रेमानंद महाराज के ट्रस्ट का 9 दिन बाद आया पहला आधिकारिक बयान, कही ये बात

प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी शरण की मौत के 9 दिन बाद राधा केलि कुंज ट्रस्ट ने बयान जारी किया. ट्रस्ट ने घटना पर दुख जताया और पुलिस जांच में सहयोग की बात कही.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी शरण की मौत के मामले में 9 दिन बाद राधा केलि कुंज ट्रस्ट की ओर से बयान सामने आया है. ट्रस्ट प्रबंधन ने आश्रम के फेसबुक पेज पर एक अपील जारी की है. इसमें घटना को लेकर दुख जताया गया है और पुलिस की जांच में सहयोग करने की बात कही गई है.